नौकरी का झांसा देकर बुलाया थाइलैंड, म्यांमार से कराई साइबर ठगी

Jan 12, 2026 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - शामली के युवक शशांक धीमान ने हरियाणा और गुजरात के दो युवकों के खिलाफ साइबर क्राइम का मामला दर्ज कराया है। उसे नौकरी का झांसा देकर थाईलैंड बुलाया गया और म्यांमार में बंधक बनाया गया। भारतीय दूतावास की मदद से म्यांमार सेना ने उसे मुक्त कराया और भारत लौटाया।

नौकरी का झांसा देकर बुलाया थाइलैंड, म्यांमार से कराई साइबर ठगी

नौकरी का झांसा देकर थाइलैंड बुलाने और जंगल के रास्ते म्यांमार ले जाकर बंधक बनाकर साइबर क्राइम कराने के मामले में शामली के युवक ने हरियााणा और गुजरात के दो युवकों के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार किसी तरह से भारतीय दूतावास से संपर्क करने के बाद म्यांमार की सेना ने उसे थाईलैंड सेना को सौंपा जहां से वह भारत लौटा। शामली के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव पेलखा निवासी शशांक धीमान ने बताया कि वह 2025 में दिल्ली में अपने •भाई के साथ पार्किंग में काम करता था। वहां उसकी दोस्ती अंकित निवासी गांव गागौर झिंझाना से हुई।

अंकित ने उसे बताया कि थाईलैंड में उसका दोस्त है वहां सेलरी• अच्छी मिलेगी। अंकित ने एक युवक नसीम खान उर्फ रवि खान का नंबर दिया। शशांक ने नसीम खान से व्हाटसएप पर बात की तो उसने बताया कि उसकी थाईलैंड में 80 हजार रुपये महीना की नौकरी लगवा लेगा और कंपनी में इंडिया के कई लोग डेटा एंट्री का काम कर रहे हैं। इसके बाद नसीम खान अपने साथी जनित जोकि थाईलैंड में ही रह रहा था का नंबर दिया। जतिन से बात करने पर उसने अपना टिकट कराकर थाईलैंड आने कहा। जतिन ने कहाकि बाद में टिकट का पैसा कंपनी से रिफंड करा देंगे। इसके बाद 17 अगस्त 2025 को शशांक थाईलैंड चला गया। वहां होटल पहुंचने पर एक कार सवार उसे अपने साथ ले गया और जंगल के पास दूसरी कार में छोड़ दिया। वहां से हथियारों के बल पर शशांक को जंगलों के रास्ते ही म्यांमार ले जाया गया। बंधक बनाकर साइबर ठगी कराई जा रही थी शशांक का आरोप है कि वहां उसे बंधक बनाकर साइबर ठगी कराई जा रही थी। किसी तरह उसने •भारतीय दूतावास में संपर्क किया। इसके कुछ दिन बाद म्यांमार की सेना ने उसे और अन्य •भारतीयों को बंधनमुक्त कराया। म्यांमार सेना ने सभी को बॉर्डर पर थाईलैंड सेना को सौंप दिया। इसके बाद •भारतीय सेना छह नवंबर 2025 को शशांक समेत अन्य लोगों को गाजियाबाद एयरफोर्स बेस पर लेकर आई। यहां पूछताछ के बाद उन्हें घर जाने दिया गया। शशांक ने जनित निवासी गुजरात और नसीम खान निवासी यमुनानगर हरियाणा के खिलाफ साइबर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;