Shamli News: शामली तेरी आवाज सीजन-2’ के सुपर फाइनल में निशि नामा प्रथम

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: शामली में श्री नारायण कुटुम्ब ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'शामली तेरी आवाज सीजन-2' का सुपर फाइनल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागियों ने अपने गायन का शानदार प्रदर्शन किया। निशि नामा ने पहला, आकाश धीमान ने दूसरा और ज्योति सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए।

Shamli News: शामली तेरी आवाज सीजन-2’ के सुपर फाइनल में निशि नामा प्रथम

Shamli News: शामली। श्री नारायण कुटुम्ब ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित शामली तेरी आवाज सीजन-2 का सुपर फाइनल भव्य रूप से संपन्न हुआ। फाइनल में चयनित 14 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में निशि नामा ने प्रथम, आकाश धीमान ने द्वितीय और ज्योति सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली निशि नामा को 7100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे आकाश धीमान को 5100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति सैनी को 3100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अलावा सभी 14 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम

के मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि शामली तेरी आवाज प्रतियोगिता जिले की प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। श्री अरविंद दृष्टा जी महाराज ने कहा कि यह कार्यक्रम शामली की प्रतिभाओं के सम्मान का प्रतीक है। बच्चों को उचित मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का कार्य सराहनीय है। मौके पर लाल सिंह लचक, पंकज नामदेव, उत्तम नामदेव, नीरज तूफानी, मनोज मित्तल, डॉ. सतपाल सिंह, अनिल तायल, सुषमा तायल, छवि शर्मा, चौतन्य शर्मा, अमित गर्ग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: शामली तेरी आवाज सीजन-2’ के सुपर फाइनल में निशि नामा प्रथम