Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli Student Aksit Verma s Road Safety App Wins State Science Exhibition
स्कॉटिश इंटरनेशनल के छात्र अक्षित के मॉडल का राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयन

स्कॉटिश इंटरनेशनल के छात्र अक्षित के मॉडल का राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयन

संक्षेप:

Shamli News - शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अक्षित वर्मा का सड़क सुरक्षा एप्लीकेशन मॉडल लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित हुआ है। यह मॉडल राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शन के लिए भी चुना...

Oct 16, 2025 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

शामली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अक्षित वर्मा के मॉडल सड़क सुरक्षा संबंधी एप्लीकेशन का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया है। जनपद एवं मंडल स्तरीय इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सफलता अर्जित करने के बाद स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल कक्षा नौ के छात्र अक्षित वर्मा के विज्ञान मॉडल सड़क सुरक्षा संबंधी एप्लीकेशन का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन के लिए किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य आशू त्यागी ने बताया लखनऊ में 15 अक्टूबर में आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शन में अक्षित के इस मॉडल ने जनपद एवं मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह मॉडल आगामी राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शन के लिए भी चयनित किया गया है। अक्षित वर्मा ने आयुष वर्मा के मार्ग दर्शन में यह मॉडल बनाया। इस मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उत्कृष्ट बनाने हेतु आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा साथ ही 50 हज़ार तक की सहयोग धनराशि प्रदान की जायेगी। अक्षित के नाम पर इस एप्लीकेशन को पेटेंट भी कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी, डॉ. महेन्द्र देव ने अक्षित वर्मा व संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल ने भी अक्षित वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।