Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli Sahodaya Committee Honors Top CBSE Students in Grand Ceremony
सहोदय समिति ने किया मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह

सहोदय समिति ने किया मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह

संक्षेप: Shamli News - शामली सहोदय समिति ने रविवार को दिल्ली रोड स्थित बारातघर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 195 विद्यार्थियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार गुप्ता ने विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की। हर विद्यालय के टॉप 3 छात्रों को पुरस्कार दिया गया, साथ ही प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

Sun, 16 Nov 2025 11:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

शामली सहोदय समिति द्वारा रविवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित एक बारातघर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनपद के 32 सीबीएसई विद्यालयों के लगभग 195 विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर मनोज कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद के विद्यालय लगातार शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में सहोदय संरक्षक यशपाल पवार ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। सम्मान समारोह में प्रत्येक विद्यालय से 10वीं एवं 12वीं कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों की प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्रधानाचार्यों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालन निर्मला मलिक, उजमा जैदी, व नीतू सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिटी कोऑर्डिनेटर आशु त्यागी ने जनपद के सभी सीबीएसई विद्यालयों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि सैकेट्री निर्मला मलिक ने समिति की वार्षिक गतिविधियों का विवरण दिया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार गुप्ता ने आश्वासन दिया कि सीबीएसई द्वारा भविष्य में भी जनपद के विद्यालयों को पूर्ण सहयोग दिया जाता रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष सहोदय डॉ. अरुण कुमार गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।