Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli Rifle Club Shooters Shine at 68th National Shooting Championship in Bhopal
भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में शामली के शूटरों ने जीते पदक

भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में शामली के शूटरों ने जीते पदक

संक्षेप:

Shamli News - 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निखिल पुंडीर ने पॉइंट 22 राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में स्वर्ण पदक जीता और टीम इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार स्कोर के साथ ट्रायल के लिए स्थान बनाया। प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक चलेगी।

Dec 17, 2025 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

एमपी शूंटिंग एकेडमी भोपाल में 11 दिसंबर से आयोजित 68वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप कंपटीशन में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक सहित टीम इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। शामली राइफल क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि पिछले दो वर्ष से एमपी शूंटिंग अकैडमी भोपाल में निशानेबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्राम महावतपुर निवासी निखिल पुंडीर ने 68 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पॉइंट 22 राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 577 के स्कोर के साथ ही टीम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही निखिल ने अपने प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया।

10 मीटर एयर राइफल वर्ग में ग्राम मुंडेट कला निवासी अक्षित निर्वाल ने 624.1 के शानदार स्कोर के साथ, शामली निवासी विधान प्रताप सिंह ने 618.1, ऋत्विक पाल 613.4, दरगाहपुर निवासी युआंक सरोहा ने 612.8,कसेरवा खुर्द निवासी शोभित शर्मा ने 605.8 स्कोर के साथ टीम इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। संस्कार सिंघल 602.6, आयुष मोघा 599.5, निखिल भारद्वाज 593.9 स्कोर के साथ ही राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक चलेगी। जिसमें अभी शामली के अन्य खिलाड़ियों के मैच अगले सप्ताह तक होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;