Shamli News: तीन वांछित आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: शामली शहर की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या का आरोप है। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ, लेकिन वे पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।

Shamli News: तीन वांछित आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा

Shamli News: शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने एक मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वे न्यायालय में पेश नहीं हुए और गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे हैं। शहर कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र गौतम के अनुसार गत 26 अगस्त को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर की गई हत्या के मामले में कोतवाली शामली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 387/2026 में राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया निवासी शाहपुर तुर्क, थाना मुरथल, सोनीपत (हरियाणा), आर्यन संधू निवासी सोमला जाटान, करनाल और सत्यम कादियान निवासी गोपीवाला डेरा, करनाल वांछित हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना, शामली के न्यायालय से 14 सितंबर को गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए थे। वारंट की तामील नहीं होने के बाद 22 सितंबर को न्यायालय से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 84 के तहत उद्घोषणा के नोटिस प्राप्त किए गए।पुलिस टीम ने आरोपियों के बताए गए आवासों पर पहुंचकर उद्घोषणा की कार्रवाई की। इसके बावजूद आरोपी न तो न्यायालय के समक्ष पेश हुए और न ही गिरफ्तार हो सके। पुलिस का आरोप है कि तीनों अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार हैं तथा संपत्ति खुर्द-बुर्द करने की फिराक में हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: तीन वांछित आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा