Shamli News: नगर पालिका ने शुरू किया कांवड़ मार्ग की सफाई का अभियान
Shamli News: शामली नगर पालिका ने आगामी कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ मार्ग की सफाई के लिए जेसीबी मशीन द्वारा काम किया जा रहा है। सावन मास के दौरान कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाने लगे हैं। नगरपालिका अधिकारियों ने बेहतर सुविधाओं के लिए प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी योजना बनाई है।
Shamli News: शामली। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कांवड मार्ग पर जेसीबी मशीन से साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है और नालों से भी गंदगी हटानी शुरू कर दी गई। वही सावन मास नजदीक आने के साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवडिये भी दिखने शुरू हो गए है। आगामी अगस्त के महीने में कांवड यात्रा प्रारंभ हो जायेगी। कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और कांवडियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नगर पालिका अधिकारियों ने अपने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के एमएसके रोड स्थित पुलिस चौकी के निकट अपने सीमा क्षेत्र से सफाई अभियान शुरू किया।
इस दौरान कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन लगाकर नालों की साफ सफाई की और कांवड मार्ग से झाडियों को हटाया गया। जेसीबी मशीन की सहायत से कई टन कूडा निकाला गया, जो मौके पर ही ट्रेक्टर ट्रालियों में भरकर कूडा प्लांट पर पहुंचा दिया गया। चेयरमैन अरविन्द संगल ने बताया कि कांवड मार्ग की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया, जिसके बाद पथ प्रकाश के लिए लाईटे लगाई जायेगी और शिव चौक पर कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी कैमरों से पूरी कांवड मार्ग पर निगरानी रखी जायेगी। जिसके लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगवाये जायेगे। वही दूसरी ओर सावन मास प्रारंभ आने के साथ ही दूर दराज के कांवडियां पवित्र गंगाजल लेकर जाते दिखाई देने भी शुरू हो गए है। शनिवार को शिवभक्त कांवडिया दिखाई दिया, जो कंधे पर कांवड लेकर जा रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


