सफाई कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं को लेकर आयुक्त से शिकायती
Shamli News - उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें आउटसोर्सिंग के तहत सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया। यूनियन ने कहा कि नगर पालिका परिषद का क्षेत्रफल बढ़ने के कारण लगभग 100 अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता है, लेकिन नियमों के अनुसार नियुक्ति नहीं की जा रही।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा यूनियन नगर पालिका परिषद शामली के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त सहारनपुर मंडल, सहारनपुर डॉ. रुपेश कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आउटसोर्सिंग के नाम पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितताओं का आरोप लगाया। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद शामली का क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते शहर में लगभग 100 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है। इस मांग को लेकर यूनियन द्वारा पूर्व में एक बार कार्यबंदी हड़ताल भी की गई थी, जो उस समय के एडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुई थी।
यूनियन का कहना है कि समझौते के अनुसार बढ़ते क्षेत्रफल को देखते हुए नियमों के तहत ईओ द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं कुछ सभासद अपनी मनमानी कर रहे हैं तथा कथित रूप से कर्मचारियों की तैनाती कराई जा रही है, जिनमें कुछ कर्मचारी शामली के बाहर के भी हैं। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष प्रवीण कुमार वाल्मीकि, महासचिव अश्वनी तेश्वर, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिडला, जितेंद्र टांक, देवेंद्र ढीगान, राजन पाहिवाल, दीपक चंद्रा, नितिन कुमार, दीपक बिडला, मनीष गहलोत मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


