बजट सत्र में विधायक ने उठाये शामली के मुद्दे
Shamli News - विधानसभा के बजट सत्र के दौरान, शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार के लिए अलग बजट की मांग की। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण व्यापारियों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही, उन्होंने खेल विश्वविद्यालय की स्थापना और ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम बनाने पर भी जोर दिया।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों को सदन में उठाते हुए कंडेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार के लिए अलग से बजट जारी करने की मांग की। विधायक ने कहा कि खराब सड़कों के कारण उद्योगों से जुड़े व्यापारियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा विधायक ने जनपद में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी उठाई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का स्तर सुधारने के लिए गांव-गांव में मिनी स्टेडियम बनवाने पर भी जोर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


