Shamli News: शामली: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किसान की मौत

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में देर रात करनाल से मुंजी बेचकर लौट रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलट जाने से दर्दनाक मौत हो गई। किसान का शव ईख के खेत में

शामली: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किसान की मौत
शामली: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किसान की मौत

Shamli News: झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में देर रात करनाल से मुंजी बेचकर लौट रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलट जाने से दर्दनाक मौत हो गई। किसान का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी 25 वर्षीय किसान प्रिंस गत दिवस करनाल अपनी ट्रैक्टर-ट्राली से मुंजी बचने के लिए गया था। बताया जाता है कि देर रात्रि करीब 12 बजे जब वह करनाल से वापस लौट रहा था तो झिंझाना क्षेत्र के गांव टकराना स्थित ईदगाह से कुछ पहले अचानक ट्रैक्टर चला रहे किसान को नींद की झपकी आ गई और उसका संतुलन बिगड़ गया।

जिसके बाद हाईवे पर खड़े एक विद्युत पोल में टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर खेत में पलट गया। जिससे नीचे गिरकर किसान की मौत हो गई। जबकि, स्पीड तेज होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली वापस हाईवे पर चढ़कर रुक गया। रात्रि में गश्त कर रही पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही कब्जे में ले लिया था। जबकि, आसपास कोई व्यक्ति नहीं मिला था। सोमवार सवेरे ईख के खेत में किसान का शव पड़ा मिला। जिससे आसपास मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची झिंझाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: शामली: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किसान की मौत