Shamli News: फैमिली और अन्य आईडी की परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश
Shamli News: शामली के डीएम आलोक यादव ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा कर कम प्रगति वाले विभागों को सुधार के निर्देश दिए। जिले की प्रदेश में 15वीं रैंक पर उन्होंने बेहतर काम करने वाले विभागों की सराहना की। फैमिली आईडी, स्वास्थ्य योजनाओं, गोशालाओं, स्कूल सुविधाओं और निर्माण परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी।

Shamli News: शामली। डीएम अलोक यादव ने सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले विभागों को सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने और लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। हालांकि प्रदेश में जिले की रैंक 15 रहीं है। डीएम ने इस पर अच्छा कार्य करने वाले विभागों की सराहना की, लेकिन साथ ही फैमिली आईडी एवं अन्य आईडी की परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने विभागवार समीक्षा की। उन्होंने फैमिली आईडी सहित आईडी आधारित सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए।
इस बार डैश बोर्ड की रैंक स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए डीएम ने पशुपालन विभाग को गोशालाओं में गोवंश के लिए ठंड से बचाव सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में जरूरी कार्य प्राथमिकता से पूरे कराने के निर्देश दिए। विशेष रूप से उन विद्यालयों पर ध्यान देने को कहा, जहां निर्वाचन बूथ स्थापित हैं, ताकि वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें।ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सभी संचालित परियोजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पंचायती राज, आईसीडीएस, उद्यान और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को भी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माणाधीन परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरी हों। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की हैंडओवर संबंधी कार्रवाई भी शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए। राजस्व कार्यों की समीक्षा में आबकारी, गन्ना और खनन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति पर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों का समय से निस्तारण करने को कहा। बैठक में सीडीओ ब्रजेंद्र शुक्ल, एडीएम सत्येंद्र सिंह, सभी उपजिलाधिकारी मौजूद रहे।

