सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का दल रवाना
Shamli News - शनिवार को शामली कलक्ट्रेट से तीर्थ यात्रियों का एक दल गुजरात स्थित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए रवाना हुआ। जिला प्रशासन ने यात्रियों का स्वागत किया और यात्रा की सफलता की जिम्मेदारी उप क्रीडा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी को सौंपी। पूरी यात्रा के दौरान प्रशासन हर पहलू की देखरेख करेगा।
शामली। शनिवार को शामली कलक्ट्रेट से तीर्थ यात्रियों का एक दल गुजरात स्थित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा को जिला प्रशासन की ओर से की गई है। सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने इस अवसर पर यात्रियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और फिर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा की सफलता की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी उप क्रीडा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी के नेतृत्व में सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पूरी यात्रा के दौरान हर एक पहलू की देखरेख की जाएगी ताकि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मौके पर साथ ही पीडी प्रेमचंद, एआरटीओ रोहित राजपूत, डीएसओ अंकुर यादव भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


