माटीकला रोजगार योजना के तहत 12 लोगों को मिलेगा रोजगार, आवेदन शुरू
Shamli News - शामली में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत 2026-27 में 12 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। इच्छुक उद्यमी आवेदन कर सकते हैं और 10 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लागू है, और 18 से 50 वर्ष के पुरुष व महिलाएं आवेदन कर सकते हैं।

शामली। जनपद शामली में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 12 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जुगल किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक उद्यमी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। उद्यमी अपनी आवश्यकतानुसार वर्कशेड, मशीन-उपकरण, भट्टी तथा कच्चे माल आदि के लिए परियोजना तैयार कर आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों के ऋण प्रपत्र बैंकों को स्वीकृति एवं वितरण के लिए भेजे जाएंगे।
योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लागू है। इसमें 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के लिए साक्षर होना अनिवार्य है, जबकि 5 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


