Shamli News: नहर पटरी पर दो बाइकों की आमने सामने की हुई भिडंत में चार घायल
Shamli News: शामली में कलक्ट्रेट नहर पटरी पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक पर सगे भाई ओमबीर और जसबीर कैराना जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर विनेश और आशु थे। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Shamli News: शामली। शहर के कलक्ट्रेट नहर पटरी पर दो बाइकों की आमने सामने की हुई भिडंत में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना परिजनों को दी और परिजनों की मदद से सभी घायलों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के गांव मादलपुर निवासी दो सगे भाई ओमबीर व जसबीर गुरूवार को अपनी बाइक पर सवार होकर एक तेहरवी में शामिल होने के लिए कैराना जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह कलक्ट्रेट नहर पटरी से होते हुए सीडीओ कार्यालय के निकट पहुंचे तो इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार युवकों विनेश, आशु निवासी बधेव की उनकी बाइक से आमने सामने की जोरदार भिडंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड गए। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने बताया कि नहर पटरी के दोनो ओर बडी बडी घास व झाडियां खडी है, जिस कारण रास्ता साफ दिखाई नही देता है। ऐसे में नहर पटरी के रास्ते को साफ करना चाहिए।


