Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsSevere Traffic Jam in City During Festival Season Causes Major Disruptions
त्यौहारों पर शहर में मुख्य मार्गो पर रहा भीषण जाम, परेशानियां

त्यौहारों पर शहर में मुख्य मार्गो पर रहा भीषण जाम, परेशानियां

संक्षेप: Shamli News - त्यौहारों के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर भीषण जाम लगने से वाहन चालकों को बहुत दिक्कतें हुईं। जाम के कारण नागरिकों को घंटों का सफर तय करने में समय लगा। छोटे वाहन चालकों ने गली-मौहल्लों का सहारा लिया,...

Sun, 19 Oct 2025 11:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

त्यौहारों को लेकर शहर के मुख्य मार्गो पर भी भीषण जाम लगा रहा। जाम लगने से वाहन चालकों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पडा और दुश्वारियां हुई। मुख्य मार्ग पर लगे जाम के कारण छोटे वाहन चालकों ने गली मौहल्लों का सहारा लिया, जिससे कालोनियों में भी जाम लगा रहा। रविवार को त्यौहारी सीजन के चलते शहर मंे वाहनों का भीषण जाम लगा रहा। एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में नागरिकों को घंटों का समय लगा। जाम शहर के विजय चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, वर्मा मार्किट, एमएसके रोड, धीमानपुरा तथा गुरूद्वारा तिराहे पर लगा रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां जाम में फंसे वाहन चालक घंटो रास्ता मिलने का इंतजार करते रहे। जाम से निपटले के लिए वैसे तो जिला पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां की थी, लेकिन मुख्य चौराहों पर केवल होमगार्ड की जाम को खुलवाने की कमान संभाले रहे। शहर के चौहारों पर गाडियों को निकलने का रास्ता नही मिल तो कुछ वाहन चालक व बाईक चालकों ने छोटी गलियों व कालोनियों का सहारा लिया। जिसमें सीबी गुप्ता कालोनी, नया बाजार, आर्य पुरी, शांतिनगर, माजरा रोड से होकर वाहन चालक गुजरे। जिससे काफी दिक्कते हुई और कालोनियों मंे भी वाहनों का जाम लगा रहा। शाम होते होते जाम ने और अधिक भीषण रूप धारण कर लिया था, जिससे निकलने में वाहन चालकों को जगह नही मिल सकी।