शामली : आंधी-तूफान से आम-लीची की फसल को भारी नुकसान, पेड़ उखड़े
जलालाबाद में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया। नांगल और उमरपुर गांव में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और फल गिरकर खराब हो गए। किसानों की मेहनत पर पानी फेरने वाले इस प्राकृतिक आपदा से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
जलालाबाद। क्षेत्र में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने आम व लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। नांगल व उमरपुर गांव में कई बागानों में आम और लीची के पेड़ जड़ से उखड़ गए, जबकि बड़ी मात्रा में फल जमीन पर गिरकर खराब हो गए। अचानक बदले मौसम से किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। तेज हवाएं चलने से बागानों में तबाही का मंजर देखने को मिला। बागवानी करने वाले सतेंद्र सिंह, बबलू सैनी आदि का कहना है कि इस समय आम और लीची की फसल तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन आंधी-तूफान ने मेहनत पर पानी फेर दिया।
पेड़ों की डालियां टूटने और फलों के गिरने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, आंधी-तूफान से कस्बे व देहात में रात्रि में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही और कई क्षेत्रों में छप्पर, तिरपाल, होर्डिंग्स उखड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


