भीषण गर्मी में थानाभवन के बाजारों में पसरा सन्नाटा

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - थाना भवन में भीषण गर्मी और तेज़ लू से लोग परेशान हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि रात में उमस से लोग सो नहीं सके। बाजारों में ग्राहकों की कमी है, लेकिन ठंडे पेय और फलों की मांग बढ़ी है। दुकानदार गर्मी से बचने के उपाय कर रहे हैं।

भीषण गर्मी में थानाभवन के बाजारों में पसरा सन्नाटा

थाना भवन। थानाभवन नगर व क्षेत्र में पिछले एक सोतः से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज़ लू ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। बुद्धवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।आसमान से बरसती आग- जनजीवन पूरी तरह प्रभावित तेज़ तपिश के चलते दोपहर होते-होते बाज़ारों, सड़कों और गलियों में सन्नाटा पसर गया। रात में भी उमस कम न होने से लोग चैन की नींद नहीं ले सके। श्याम होते-होते थोड़ी राहत के बाद ग्रामीण और नगरवासी जरूरी सामान लेने के लिए बाजारों की ओर निकले। भीषण गर्मी का बाज़ारों पर भी असर साफ दिखा।

दुकानों पर बैठे दुकानदार दिनभर ग्राहक का इंतज़ार करते दिखे। कई जगह दुकानदारों ने पंखे, कुलर लगाकर गर्मी से निपटने की कोशिश की। जूस, गन्ने का रस, मौसमी फल और ठंडे पेय पदार्थों की मांग जरूर बढ़ी, लेकिन अन्य दुकानों में ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।