Shamli News: रोगी की सेवा भगवान की सेवा के समान- नरेश मुनि

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: शामली के जैन स्थानक मंदिर में चल रहे चातुर्मास में संघ संचालक नरेश मुनि गुरुदेव ने सेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि निस्वार्थ सेवा मानव जीवन का आधार है और इससे आत्मिक शांति मिलती है। इसके अलावा, नवनीत मुनि ने धन के सही उपयोग और जीवन में सावधानी बरतने की सीख दी।

Shamli News: रोगी की सेवा भगवान की सेवा के समान- नरेश मुनि

Shamli News: शामली। शहर के जैन स्थानक मंदिर में चल रहे चातुर्मास के दौरान संघ संचालक नरेश मुनि गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को सेवा के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा जीवन का सार है और निस्वार्थ भाव से की गई सेवा व्यक्ति को आत्मिक शांति और आनंद प्रदान करती है। नरेश मुनि ने कहा कि रोगी की सेवा भगवान की सेवा के समान है। जीवन में बड़े-बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। सेवा के बदले धन या किसी लाभ की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा से पुण्य की वृद्धि होती है और आत्मा को शांति मिलती है।

उन्होंने कहा कि तीर्थंकरों ने भी साधु-संतों की सेवा को जीवन में महत्वपूर्ण स्थान दिया। नवनीत मुनि ने कहा कि व्यक्ति को अपने धन का सदुपयोग करना चाहिए। धन का सही उपयोग लाभकारी होता है, जबकि दुरुपयोग नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन में चालाकी से बचने और सावधानी बरतने की सीख दी। कहा कि सावधानी रखने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। प्रवचन सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं पहुंचे और संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सतीश चंद्र जैन ऐश्वर्या, नानक चंद जैन, अभिषेक जैन, राजीव जैन, नितिन जैन, जय कुमार जैन, विनोद जैन, अशोक जैन, आदीश जैन, विपुल जैन रेमंड, चंचल जैन, पुनीत जैन, सत्येंद्र जैन, विजय जैन, दीपक जैन, राजकुमार जैन, राजेश जैन, तुषार जैन और अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: रोगी की सेवा भगवान की सेवा के समान- नरेश मुनि