
सिपाही पर जानलेवा हमले में बुलेट सवारों पर जानलेवा हमला
Shamli News - पुलिस ने पटाखा बुलेट द्वारा हैड कांस्टेबल नितिन कुमार को टक्कर मारने के मामले में चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के समय दुल्हे की बारात जा रही थी। नितिन को गंभीर चोटें आईं और उन्हें मेरठ रेफर किया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पटाखा बुलेट द्वारा हैड कांस्टेबल को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने बुलेट चालक के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। रविवार दोपहर मोहल्ला आलकला से एक युवक की बारात जा रही थी। कांधला तिराहे से आगे दिल्ली दरबार होटल के पास हैड कांस्टेबल नितिन कुमार व मोनू दहिया चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दुल्हे की कार के पीछे एक बुलेट पटाखें छुडाती आ रही थी। बुलेट पर चालक के पीछे एक अन्य युवक भी बैठा था। पटाखा बुलेट को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने हैड कांस्टेबल नितिन कुमार को टक्कर मार दी तथा मौके से फरार हो गया।
साथी पुलिसकर्मी घायल नितिन को सीएचसी ले गये थे जहा से उसे मेरठ रेफर कर दिया था। वहीं, इस मामले में हैड कांस्टेबल मोनू दहिया ने दो अज्ञात बुलेट चालक के विरूद्ध पुलिस व जान लेवाहमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की पहचान कर ली है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। विदित रहे कि करीब 10 दिन पूर्व भी कैराना बाइपास निवासी भोल्लर ने चौक बाजार में एक कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करते हुए उसकी वर्दी भी फाड़ दी थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। पुलिस ने आरोपी भोल्लर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




