तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
Shamli News - कांधला में एक युवक ससुराल से लौटते समय किवाना मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांधला। एक युवक कांधला में ससुराल से लौटते समय किवाना मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मंगलवार को कस्बे के किवाना मोड़ पर एक सड़क हादसे में शामली निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी कांधला पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मंगलवार
को शामली निवासी सुलेमान के पुत्र हिदायतुल्लाह अपनी स्कूटी से कांधला के मोहल्ला शेखजादगान स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। किवाना मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के रिश्तेदार सुहेल ने बताया कि हिदायतुल्लाह अपने फूफा लगते हैं। वह कांधला ससुराल आए हुए थे और भोजन के बाद स्कूटी से शामली लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


