एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल, झिंझाना का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
Shamli News - झिंझाना के एस.डी.एस. कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा-12 के सीबीएसई परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल की। सभी 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। छात्रा शगुन ने 94.4% अंक के साथ पहले स्थान पर रही। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

झिंझाना। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा-12 के परीक्षा परिणाम में कस्बे के एस.डी.एस. कॉन्वेंट स्कूल, झिंझाना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जिनमें सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। छात्रा शगुन ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुमकुम ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा आदित्य कुमार ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विषयवार प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए।
हिंदी (कोर) में 96, हिंदी (ऐच्छिक) में 99, अंग्रेजी में 97, इतिहास में 97, राजनीतिक विज्ञान में 96, शारीरिक शिक्षा में 94 तथा गणित एवं भौतिक विज्ञान में 90-90 अंक प्राप्त कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं अभिभावकों को दिया। विद्यालय चेयरमैन लोकेश तोमर, प्रबंधक श्रीपाल आर्य एवं प्रधानाचार्य सतीश कुमार भटनागर ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


