
खेल प्रतियोगिता में तीसरे दिन बच्चों ने दम-खम दिखाया
Shamli News - एसडीएस कांवेंट स्कूल में खेल प्रतियोगिता चल रही है जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्राइमरी और जूनियर वर्ग के छात्रों ने भाग लिया। सभी स्टाफ सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
एसडीएस कांवेंट स्कूल में चल रही खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दम-खम दिखाया। जिसमें स्कूल प्रबंधन द्वारा विभिन्न खेलों में विजेता रहे बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सोमवार को मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित एसडीएस कांवेंट स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्राइमरी व जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करायी गयी। सर्वप्रथम वर्ग 2 व 3 से 3 लैग रेस बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अमनजोत व सैफ अली राणा तथा द्वितीय स्थान पर गुफरान,अवनीत तथा तृतीय स्थान पर कुनाल व लविश रहे। वर्ग 2 व 3 से 3 लैग रेस बालिका वर्ग में प्रथम आरुषि रिया तथा द्वितीय जानवी,अर्पण तथा तृतीय अज़का, आशिया रहे।
इसके बाद रेल रेस वर्ग 2 व 3 बालिका वर्ग में प्रथम आशिया,अर्शी,महिमा,अंशिका, सिया तथा द्वितीय स्थान इंशा, जिया, सुमैया, निमृत तथा तृतीय स्थान पर मरियम, मोनिशा, मिकाइस,नंदिनी व आफिया रहे। वर्ग 4 व 5 रेल रेस बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर शिवम, इनायत, अयान, आजम व अजहर तथा द्वितीय स्थान पर कार्तिक, विराट, आयुष, प्रिंस व अंश तथा तृतीय स्थान पर लविश, विराज, अंशुल व गुरुवंश रहे। वहीं, वर्ग 4 व 5 रेल रेस बालिका में प्रथम स्थान पर लवी,अदिति, परनीत,अविका,नव्या तथा द्वितीय स्थान पर खुशी, शिवन्या, नैना, अवनी, वर्तिका तथा तृतीय स्थान पर राशि, राधिका, अनन्या, गुर्रहमत, सिया रहे। इसके बाद वर्ग 5 व 6 गर्ल्स रिंग स्किपिंग में रिया प्रथम स्थान पर आरोही द्वितीय स्थान पर तथा नैना तृतीय स्थान पर रहकर आज के खेलों का समापन किया। खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में चेयरमैन डॉ लोकेश तोमर, सतीश कुमार, आकाश तोमर, विशाल पुनिया, भुजवीर सिंह, सौरभ कुमार, चिराग, अजय कुमार, महिमा बजाज, रुचि लाटियान, मंजू बालियान आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




