ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीन्यायालय परिसर को किया सैनिटाइज

न्यायालय परिसर को किया सैनिटाइज

कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण बंद हुए जनपद न्यायालय परिसर में विशेष सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया। सोमवार को कैराना में स्थित न्यायालय...

न्यायालय परिसर को किया सैनिटाइज
हिन्दुस्तान टीम,शामलीTue, 13 Apr 2021 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण बंद हुए जनपद न्यायालय परिसर में विशेष सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया।

सोमवार को कैराना में स्थित न्यायालय में कार्यरत एक कर्मचारी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद जनपद न्यायाधीश ने संपूर्ण जनपद न्यायालय परिसर व कार्यालयों को 48 घंटे के लिए बंद रखने का आदेश दिया था। मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर बंद रहा। जहां पर नगरपालिका की ओर से विशेष सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं के चैंबरों को भी सैनिटाइज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें