ब्लैक स्पॉट सुधारने और यातायात नियमों के सख्त पालन के निर्देश
शामली में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई के अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्यवाही करने के लिए कहा गया और सड़कों की मरम्मत की मांग की गई।

शामली। गुरुवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मानकों के अनुरूप सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के दौरान डीएम ने शामली-अंबाला और दिल्ली-देहरादून मार्ग पर मिट्टी ढुलाई के कारण क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों की स्थिति पर भी नाराजगी जताई।
उन्होंने एनएचएआई को ऐसे सभी क्षतिग्रस्त मार्गों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, जिससे रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस अवसर पर एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजकुमार, एआरटीओ परवेश कुमार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


