Shamli News: रोडवेज बस चालक के खिलाफ दीं तहरीर,क़ी कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: बुटराडा पुल के पास हुए सड़क हादसे में नीशू नामक महिला की मौत हो गई। वह अपने भाई और बच्ची के साथ बाइक पर जा रही थी, जब तेज गति से आई बस ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतका के पति ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shamli News: रोडवेज बस चालक के खिलाफ दीं तहरीर,क़ी कार्रवाई की मांग

Shamli News: बाबरी। बुधवार को बुटराडा पुल के पास हुए सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में मृतका के पति ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना बाबरी पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका नीशू के पति अरविन्द पुत्र बशेसर निवासी गांव बुटराडा ने बताया कि उसकी पत्नी नीशू अपनी एक वर्षीय पुत्री के साथ उसके भाई संदीप पुत्र ब्रजपाल की बाइक पर सवार होकर अपने मायके जा रही थी। आरोप है कि ज़ब वे बुटराडा पुल के पास पहुंचे तभी शामली क़ी ओर सें तेज गति और लापरवाही से आ रही मुज़फ्फरनगर डिपो क़ी बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में नीशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई व पुत्री सामान्य घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित अरविन्द ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli News: रोडवेज बस चालक के खिलाफ दीं तहरीर,क़ी कार्रवाई की मांग