जयंत चौधरी की 10 जून की रैली को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने किया जनसंपर्क

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की 10 जून को काबड़ौत में होने वाली जनसभा की तैयारी तेज हो गई है। विधायक प्रसन्न चौधरी ने गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी किसानों और युवाओं की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।

जयंत चौधरी की 10 जून की रैली को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने किया जनसंपर्क

कांधला। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की 10 जून को गांव काबड़ौत में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। रविववार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की 10 जून को गांव काबड़ौत में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विधायक प्रसन्न चौधरी ने क्षेत्र के गांव भनेड़ा कनियान, डांगरौल, रामपुर खेड़ी, भभीसा, सुन्ना, आजादपुर, भारसी, मतनावली समेत कई गांवों का दौरा किया।

उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क कर आगामी रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। विधायक ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों, युवाओं और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी जनसभा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को नई दिशा देने का काम करेगी। रालोद नेता राजन जावला ने विशेष रूप से युवाओं से रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी रैली में शामिल होने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रदीप हुड्डा, नवीन हुड्डा, सोमगिरि प्रधान, रविंद्र प्रधान मतनावली, पप्पू भारसी, बलवीर मास्टर डांगरौल, उपेंद्र डांगरौल, योगेश सहित विभिन्न गांवों के गणमान्य नागरिक एवं रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।31एसएमएल 02 गांव मतनावली में ग्रामीणों को रैली को लेकर संबोधित करते सदर विधायक

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।