शामली में मिठाइयों के दामों में 15 से फीसदी की बढ़ोत्तरी
Shamli News - खाड़ी देशों में चल रहे युद्धों का असर स्थानीय बाजारों पर देखने को मिल रहा है। मिठाइयों की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। रसगुल्ला अब 280 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो कीमतें और बढ़ सकती हैं।

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब स्थानीय बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। शहर में मिठाइयों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है, जबकि प्राइवेट कंपनियों की पैक्ड मिठाइयां फिलहाल पुराने दामों पर ही बिक रही हैं। शहर के मिष्ठान व्यापारी मनोज मित्तल, इरशाद, अंशल कुमार के अनुसार कच्चे माल की लागत बढ़ने और आपूर्ति प्रभावित होने के चलते मिठाइयों के दाम बढ़ाए गए हैं। खासकर दूध, घी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर मिठाई बाजार पर पड़ा है।शहर में पहले 250 रुपये प्रति किलो बिकने वाला रसगुल्ला अब 280 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
इसी तरह बर्फी, चंद्रकला, लड्डू, सोनपापड़ी, चमचम, मलाई बर्फी और अंगूरी पेठा जैसी मिठाइयों के दामों में भी 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले समय में कीमतों में और इजाफा हो सकता है। वहीं ग्राहकों का कहना है कि पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अब मिठाइयां भी महंगी होती जा रही हैं। हालांकि बाजार में उपलब्ध प्राइवेट कंपनियों की पैक्ड मिठाइयां अभी पुराने रेट पर मिल रही हैं, जिससे कुछ ग्राहकों का रुझान उनकी ओर बढ़ रहा है। व्यापारियों का मानना है कि त्योहारों और शादियों के सीजन में यदि यही स्थिति रही तो मांग और कीमतों पर और असर पड़ सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


