जर्जर नहर पुल और पटरी का होगा निर्माण
शामली में नवीन कलक्ट्रेट के चालू होने से मेरठ करनाल हाइवे पर जर्जर नहर पुल का पुनर्निर्माण होगा। पुल के पुनर्निर्माण के साथ नहर की दोनों पटरियों का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे यातायात में सुधार होगा। इस परियोजना पर कुल 36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

शामली। नवीन कलक्ट्रेट के संचालित होने पर अब इसके मुख्य मर्गों के साथ ही शहर से गुजर रहे मेरठ करनाल हाइवे पर जर्जर नहर पुल के भी दिन बहुरेंगे। जर्जर नहर पुल के पुर्नर निर्माण के साथ ही नहर की दोनों पटरियों का चौड़ीकरण एवं निर्माण कराया जायेगा। मेरठ करनाल हाइवे पर पीर के पास जर्जर नहर पुल बनने से हाइवे पर यातायात और सुलभ होगा। इसके साथ ही नहर की दोनों पटरी का चौड़ीकरण होने से जिला अस्पताल एवं कलक्ट्रेट सीएमओ आफिस एवं जवाहर नवोदय विकास भवन आदि सरकारी दफ्तरों में अवागमन के मार्ग का भी सुधार होगा।
पुल का निर्माण और चौड़ीकरण
मेरठ करनाल हाइवे पर पीर के पास पुराना नहर पुल वर्षों से जर्जर पड़ा है। इस पर आवागमन वर्षों बंद है। इसके चलते इसके बगल में बना मेरठ करनाल हाइवे के एक पुल से ही दोनों साइडों का आवागमन संचालित है। इससे शहर का यातायात प्रभावित हो रहा है। दूसरे जर्जर पुल के बनने शहर से लेकर टपराना में बना रिंग रोड के गोलचक्कर तक यातायात दोनों साइडों का यातायात सुचारू हो जायेगा। इस पूल का निर्माण चार करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस पुल को उसी तकनीकी से बनाया जायेगा जो इसके बगल में पहला पुल बना है। कारण यह हाइवे मार्ग का मुख्य पुल है। लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही नहर पुल से लेकर कलक्ट्रेट मार्ग के भैंसवाल तक नहर की दोनों पटरियों के मार्ग को सात सात मीटर चौड़ा एवं निर्माण कराया जायेगा। इसमें कलक्ट्रेट के मुख्य मार्ग की पटरी के निर्माण को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। इसके चौड़ीकरण के मिट्टी का भराव भी कर दिया गया है लेकिन पेड़ों के कटान की अनुमति न मिलने से मामला अभी लटका है। अब नहर की दूसरी पटरी के निर्माण को भी स्वीकृति मिल गयी है। इन दोनों पटरियों का निर्माण मेरठ करनाल हाइवे से भैंसवाल तक सात किलोमीटर लंबा सात सात मीटर चौड़ा मार्ग बनाया जायेगा। इस इन दोनों पटरी के निर्माण एवं चौड़ीकरण की परियोजना 36 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे। जिसमें एक साइड की पटरी के निर्माण पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे।
सौंदर्यीकरण और लाइटिंग
नहर टपरियों के सौंदर्यीकरण को लगाई जायेगी दोनो साइडों पर लाइटें भी
नहर पटरी मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण के साथ ही दोनों साइडों पर आधुनिक लाइटें भी लगाई जायेगी। एक साइइ में पटरी जिला अस्पताल एवं कलक्ट्रेट तक कुछ लाइटे लगाई भी गई है। सड़कों का निर्माण पूरा होने के बाद दोनों साइडों में आधुनिक लाइटें लगाई जायेगी। इसके लिए स्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
पुलों का निर्माण
मार्ग के चार में से दो पुलों का हो चुका है निर्माण पूरा
नहर पटरी मार्ग चार पुलों से जुड़ा होगा। इनमें मेरठ करनाल हाइवे पर बनने वाले जर्जर पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जबकि वधेव गोहरनी पुल निर्माणाधीन है। इसके अलावा कलक्ट्रेट पूर्वी यमुना नहर पुल एवं भैसंवाल बनकर तैयार हो गए है। इन पुलो के निर्माण पर लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च आयेगा।
परियोजना की स्वीकृति
कलक्ट्रेट नहर की दोनों पटरी के चौड़ीकरण नवीनीकरण के लिए 36 करोड़ की परियोजना स्वीकृत है। दूसरी साइड के निर्माण की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जायेगी। नहर पुल के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
आरके सिंह, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


