खोखरी नदी जीर्णोद्धार कार्य में गुणवत्ता और समन्वय बनाए रखने के निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में खोखरी नदी जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ जारी रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का उचित निस्तारण करने पर जोर दिया।

खोखरी नदी जीर्णोद्धार कार्य में गुणवत्ता और समन्वय बनाए रखने के निर्देश

शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में खोखरी नदी जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने संतोष व्यक्त किया और विभागीय प्रयासों की सराहना की। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि खोखरी नदी जीर्णाेद्धार कार्य गुणवत्ता एवं आपसी समन्वय के साथ निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में नदी खुदाई के दौरान निकलने वाले कूड़े अथवा मिट्टी को सड़कों पर न डाला जाए, बल्कि उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाए, ताकि आवागमन एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

डीएम आलोक यादव ने कहा कि नदी जीर्णाेद्धार कार्य जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने खोखरी नदी किनारे स्थित 10 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा दिए जा रहे सहयोग की भी सराहना की तथा आगे भी सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव एवं कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान डीएफओ जगदेव सिंह, पीडी डीआरडीए प्रेमचंद, एसडीएम ऊन विनय प्रताप सिंह भदौरिया मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।