सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में लापरवाह विभागों को फटकार

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी और खराब प्रगति वाले विभागों को सुधार के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी का वेतन रोकने और अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में लापरवाह विभागों को फटकार

जनपद में विकास एवं राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण न करने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिन विभागों की प्रगति खराब पाई गई, उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए गए, ताकि जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी रहे।

विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान समाज कल्याण विभाग एवं आईसीडीएस विभाग की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए, जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए भी डीएम ने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में कार्यदायी संस्था पैकफेड के कार्यों में खामियां मिलने पर उसे ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम सत्येंद्र सिंह, डीएफओ जगदेव सिंह, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।