Shamli News: बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा, आंगनवाड़ी केंद्रों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: हसनपुर लुहारी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन आंगनवाड़ी केंद्रों के ऊपर से गुजर रही है, जिससे ग्रामीणों में चिंता है। तारों का नीचे लटकना और पेड़ों के संपर्क में आना संभावित खतरों को जन्म दे रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से समस्या का समाधान करने की अपील की है।

Shamli News: बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा, आंगनवाड़ी केंद्रों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन

Shamli News: हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी बाईपास मार्ग गांव में दो आंगनवाड़ी केंद्रों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। आंगनवाड़ी केंद्रों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार कई स्थानों पर नीचे लटक रहे हैं। इतना ही नहीं केंद्रों से सटे खेतों में खड़े पेड़ों को छूते हुए भी बिजली की लाइन गुजर रही है। ऐसे में कभी भी विद्युत फाल्ट होने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गांव हसनपुर लुहारी मे बाईपास मार्ग पर एक जगह दो आंगनवाड़ी केंद्रों चल रहे हैं। जहां हर रोज बच्चे पढाई के लिए पहुँचते है।

ग्रामीणों की चिंताएं

ग्रामीणों के मुताबिक आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे आते हैं। ऐसे में केंद्रों के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तारों की ऊंचाई कम होने और पेड़ों की टहनियों के संपर्क में आने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में खड़े पेड़ों की शाखाएं बिजली की लाइन के बेहद करीब हैं और कई जगह तार पेड़ों को छूते हुए गुजर रहे हैं। तेज हवा या पेड़ों की शाखाओं के तारों से टकराने पर लाइन में फाल्ट हो सकता है। ऐसी स्थिति में आसपास मौजूद लोगों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में मौजूद बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो सकता है।

समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं ग्रामीण

ग्रामीणों ने संबंधित विद्युत विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कराने और नीचे लटक रहे तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल तारों को ऊंचा करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि आंगनवाड़ी केंद्रों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन को सुरक्षित स्थान से हटाकर ले जाया जाना चाहिए।

सामान्य प्रश्न

✦ग्रामीणों ने किस तरह की चिंता व्यक्त की है?−
ग्रामीणों ने 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के दूर होने की चिंता व्यक्त की है जो आंगनवाड़ी केंद्रों के ऊपर से गुजर रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा, आंगनवाड़ी केंद्रों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन