Shamli News: बस्ती के बीच मोबाइल टावर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
Shamli News: शामली के झिंझाना में गाड़ीवाला चौराहे की गली नंबर दो में मोबाइल टावर स्थापित करने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर टावर को आबादी से दूर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि टावर से होने वाले रेडिएशन और ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Shamli News: शामली। झिंझाना के गाड़ीवाला चौराहा स्थित बस्ती में गली नंबर दो के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने टावर का निर्माण रुकवाकर उसे आबादी से दूर लगाए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ीवाला चौराहे की बस्ती की गली नंबर दो में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी के बीच टावर लगने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है। उन्होंने टावर से निकलने वाले रेडिएशन और जनरेटर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी चिंता जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में गर्भवती महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। ऐसे में आबादी के बीच टावर लगाए जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर टावर का निर्माण रुकवाने और उसे किसी अन्य स्थान पर लगाए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में नौशाद, खालिद शामिल रहे।


