ईद-उल-अज़हा पर भी नहीं मिली जलभराव से निजात

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

कैराना के गुलशन नगर बस्ती में जलभराव की समस्या से परेशान लोग नाराज हैं। ईद-उल-अज़हा पर भी समाधान न होने पर स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल किया। बस्ती में 300-400 परिवार रहते हैं, पिछले एक महीने से मुख्य मार्ग पर पानी भरा है। लोग जल निकासी की मांग कर रहे हैं।

ईद-उल-अज़हा पर भी नहीं मिली जलभराव से निजात

कैराना। नगर की गुलशन नगर बस्ती में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। ईद-उल-अज़हा जैसे पर्व पर भी समस्या का समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल कर नाराजगी जताई है। गुरुवार को गुलशन नगर बस्ती निवासी मौलाना बिलाल अहमद आदि ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बताया कि बस्ती में करीब 300 से 400 परिवार निवास करते हैं। पिछले करीब एक महीने से बस्ती के मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जलभराव के चलते राहगीरों और बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, जबकि गंदगी और बदबू से भी परेशानी बढ़ गई है।

मौलाना बिलाल अहमद ने बताया कि ईद-उल-अज़हा के अवसर पर नगरपालिका की ओर से सड़क के एक किनारे पर कली डलवाई गई, लेकिन दूसरी ओर भरे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नगरपालिका प्रशासन द्वारा समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बस्तीवासियों ने जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या के समाधान की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।