बारिश से मौसम सुहाना, बिजली कटौती ने किया परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

चौसाना में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को बारिश और रविवार को बादलों ने राहत दी। हालांकि, तेज हवा के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे पेयजल और अन्य कार्यों में कठिनाई हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में इन्वर्टर भी फेल हो गए। लोग इस राहत का आनंद ले रहे हैं।

बारिश से मौसम सुहाना, बिजली कटौती ने किया परेशान

चौसाना। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को हुई बारिश और रविवार को दिनभर छाए बादलों तथा रिमझिम फुहारों ने राहत दी। वहीं तेज हवा के कारण कई जगह विद्युत आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। दोपहर ढाई बजे के बाद ही बहाल हो सकी। इस कारण लोगों को पेयजल, स्नान और अन्य कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। फिलहाल क्षेत्रवासी गर्मी से मिली इस राहत का आनंद ले रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।