
रविवार की छुट्टी के बाद खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़
Shamli News - रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में 1600 मरीजों ने ओपीडी पर्चे बनवाए। मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा और अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में लंबी लाइनें लगी रही। ठंड के कारण जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच गई।
रविवार की एक दिन की छुट्टी के बाद सामवार को खुले जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शूरू हो गई जिसके चलते ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लम्बी लम्बी लाईने लगनी शूरू हो गई। सोमवार को जिला अस्पताल में 1600 मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए गए। जहां मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पडा। मरीजों की भीड़ का आलम ये था की पैथोलॉजी लैब से औषधी केंद्र तक मरीजों भी लम्बी लम्बी लाईने लगी रही। जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जाते है, लेकिन रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में 1600 मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए गए।
सोमवार सुबह अस्पताल खुलते ही ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ लगनी शूरू हो गई और मरीजों को भीड़ के चलते इलाज के लिए दो चार होना पडा। चिकित्सकों का कहना है कि कई दिनों से मौसम में चल रही भारी ठंड के चलते मरीजों की संख्या कम होने लगी थी लेकिन सोमवार को सवेरे से ही धूप खिलने से भी मरीजों की भीड़ पर प्रभाव पडा है, जिसके चलते सोमवार को मरीजों की रिकॉड तोड़ भीड़ जिला अस्पताल में देखने को मिली। जिस कारण आस्पताल की पैथोलॉजी लैब से लेकर औषधि केंद्र और तमाम ओपीडीयों के बाहर मरीजों की लम्बी लम्बी लाईने लगी रही। यही हाल एक्सरें रूम और सिटी स्कैन का भी रहा। वही हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. रामनिवास ने बताया कि अन्या दिनों की अपेक्षा मरीजों की भारी भीड़ रही। मरीजों में अधिकतर ठंड के कारण जोडों के दर्द से पीडित मिले जिनकों दवा दे कर वापस भेज दिया गया। अन्य दिनों में 200 से 250 मरीजों की ओपीडी हो जाती है। लेकिन सोमवार को ओपीडी की संख्या 300 के पार पहुच गई। जिसके चलते दोपहर डेढ बजें के बाद मरीजों की भीढ़ कम हुई तो थोडी राहत मिली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




