पूर्वी यमुना नहर पुल निर्माण ने पकड़ी गति

Apr 06, 2026 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - शामली के गांव आल्दी में पूर्वी यमुना नहर पुल का पुनर्निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। यह पुल चार वर्षों से जर्जर था और गिरने का खतरा था। लोक निर्माण विभाग ने पुल के निर्माण का कार्य शुरू किया है, जो मई तक पूरा होने की संभावना है। नए पुल की चौड़ाई 4 से 7 मीटर की जाएगी, जिससे यातायात सुगम होगा।

पूर्वी यमुना नहर पुल निर्माण ने पकड़ी गति

शामली। क्षेत्र के गांव आल्दी स्थित पूर्वी यमुना नहर पुल के पुनर्निर्माण का कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी है। करीब चार वर्षों से जर्जर हालत में चल रहे इस पुल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इसके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ था। क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग के बाद लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के निर्माण का कार्य शुरू कराया है। करीब चार साल से जर्जर हालत में चल रहें गांव आल्दी स्थित पूर्वी युमुना नहर पुल से जुडे दर्जनों गांव के ग्रामीण दुर्घटना के अंदेशे के चलते कांधला, शामली के अलावा अन्य स्थानों तक पहुचने के लिए करीब पांच से साथ किलोंमीटर तक का अतिरिक्त सफर तय कर पहुचना पड रहा है।

इस पुल के निर्माण के लिए संबन्धित ग्रामीणों द्वारा लगातार शासन से मांग की जा रही थी। जिसके चलते गत माह लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन आल्दी पूर्वी यमुना नहर पुल का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसको शासन से गत माह हरी झंडी मिल गई थी। वही अब विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है। पुल का फाउंडेशन कार्य तेजी से किया जा रहा है और अधिकारियों के अनुसार पुल का निर्माण कार्य मई माह तक ही पूरा कर लिया जाएगा। जो कांधलना क्षेत्र के आल्दी, ऊंचा गांव, किशोपुर, गुज्जरपुर, जिडाना, खंद्रवली, अलीपुर, चढाव, अम्बेटा, मलकपुर, आदि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। नए पुल का निर्माण लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। खास बात यह है कि पुराने पुल की चौड़ाई करीब 4 मीटर थी, जो अब बढ़ाकर 7 मीटर की जा रही है। चौड़ाई बढ़ने से वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं का भय भी खत्म हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पुल के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।पुल निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। इस पुल का निर्माण तीन करोड की लागत से किया जा रहा है। वही पुल की चौडाई भी 4 से 7 मीटर की जाएगी।आरके सिंह - लोक निर्माण विभाग अधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।