मण्डल सहारनपुर अपर आयुक्त (प्रशासन) ने नगर पंचायत के कार्यो की समीक्षा की

Feb 28, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - नगर पंचायत जलालाबाद में अपर आयुक्त रमेश यादव ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों की जांच की और पंचायत को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शिकायतों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन भी दिया।

मण्डल सहारनपुर अपर आयुक्त (प्रशासन) ने नगर पंचायत के कार्यो की समीक्षा की

नगर पंचायत जलालाबाद में शनिवार को सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) रमेश यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान अपर आयुक्त ने कार्यालय के अभिलेखों और विभिन्न फाइलों की गहन जांच की. शनिवार को सुबह 11 बजे अपर आयुक्त रमेश यादव ने नगर पंचायत जलालाबाद पहुचकर पंचायत के कार्यो की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत को वित्तीय रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने, विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक निरीक्षण में उन्होंने कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान, नगर पंचायत के कई सभासदों धर्मबीर सैनी, मोहम्मद इकबाल, राकेश शर्मा, राशिद चौधरी, गुलाम मोहम्मद सहित आदि ने अपर आयुक्त को नगर पंचायत की कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न शिकायतों का एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। अपर आयुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि शिकायतों की जांच कराने तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया ।वही उन्होने तमाम सभासदो से नगर पंचायत को नगर के विकास कार्यो जनहित मे सहयोग करने की अपील की जिससे शासन की योजनाओ का लाभ नगर के लोगो को मिल सके। अपर आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी जयबीर शर्मा को शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान चेयरमैन जहीर मलिक, भाजपा नेता बोबी शर्मा सभासद संजय सैनी, प्रतिनिधि देवेंद्र पाल, राशिद मलिक, सुनहरा कोरी, मदन सैनी और नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।