माहे रमजान का पहला अशरा पूरा, मस्जिदों में दुआऐं
Shamli News - शनिवार को माहे रमजान का पहला अशरा पूरा हुआ। मस्जिदों में तराविह की दुआ कराई गई और जलसों का आयोजन किया गया। मुस्लिम समुदाय ने भाईचारे और अमन की दुआ मांगी। मोहल्ला काजीवाडा में मौलाना अययूब ने तराविह कराई। देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
शनिवार को माहे रमजान का पहला अशरा पूरा होने के साथ ही मस्जिदों में दस दिनों की तराविह पूरी होने पर दुआ कराई गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित जलसों में खुदा से देश में भाईचारा और अमन कायम रखने की दुआ मांगी गई। शनिवार मुस्लिमों ने माहे रमजान का दसवा रोजा रखा और दिनभर खुदा की ईबादत की। वही रविवार देर रात्रि माहे रमजान की 10वी तराविह पूरी होने के साथ ही शहर की विभिन्न मस्जिदों व घरों में जलसों का आयोजन किया गया। शहर के मोहल्ला काजीवाडा में मौलाना अययूब ने दस दिनों की तराविह पूरी कराई। जहां जामा मस्जिद के शाही ईमाम मौलाना शौकीन ने देश में अमन चैन कायम रखने और देश की तरक्की की दुआ कराई।
इस दौरान मिष्ठान भी वितरित किया गया। मौके पर मौलाना साजिद कासमी, कारी शमीम, नदीम चौधरी मौजूद रहे। वही शहर के दिल्ली रोड स्थित मस्जिद में भी दस दिनों की तराविह पूरी होने पर हजरत मौलाना तहसीन ने दुआ कराई। यहां सैकडों की संख्या में मुस्लिमों ने दुआ में भाग लिया। मौके पर देश की खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर मुहम्मद उमेर, मुफ्ती साजिद, कारी शमशाद, कारी मुनीर, हाजी जहूर हसन, कारी शमीम, मौलाना अब्दुल वाजिद आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


