ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीकैराना में रालोद और नूरपुर में सपा आगे

कैराना में रालोद और नूरपुर में सपा आगे

कैराना लोकसभा उपचुनाव में भी स्थिति लगभग स्पष्ट होती जा रही है। यहां 15 राउंड में RLD ने 304802 जबकि BJP ने 262068 वोट हासिल किए। इस तरह RLD प्रत्याशी 42734 वोटों से आगे चल रहा...

कैराना में रालोद और नूरपुर में सपा आगे
हिन्दुस्तान टीम,शामलीThu, 31 May 2018 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कैराना लोकसभा उपचुनाव में भी स्थिति लगभग स्पष्ट होती जा रही है। यहां 15 राउंड में RLD ने 304802 जबकि BJP ने 262068 वोट हासिल किए। इस तरह RLD प्रत्याशी 42734 वोटों से आगे चल रहा है।

17 राउंड में भी RLD को 339715 जबकि BJP को 300314 वोट मिले। इस तरह RLD प्रत्याशी 39401 से आगे है।दूसरी ओर, नूरपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 22 राउंड में भाजपा के अवनी सिंह को 74470 जबकि सपा के नईमुलहसन को 85020 वोट मिले। इस तरह 10550 वोटों से नईमुलहसन आगे चल रहे हैं। स्थिति यहां भी लगभग स्पष्ट है। प्रत्याशियों के साथ-साथ जनता के दिलों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। लोगों के बीच गजब का रोमांच है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें