Shamli News: रक्षाबंधन पर राखी की दुकानों सहित मिठाई व कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: रक्षाबंधन पर्व पर शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर बड़ी भीड़ थी। मिठाईयों की कीमतें पिछले साल की तुलना में बढ़ गई हैं, लेकिन ग्राहकों में उत्साह बना रहा। खरीदारी की वीथियों में भीड़ बनी रही, जिससे त्योहार का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

Shamli News: रक्षाबंधन पर राखी की दुकानों सहित मिठाई व कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Shamli News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मिठाइयों के दामों में खासा उछाल है, लेकिन फिर भी खरीदारों में उत्साह दिखा। वही महंगी मिठाईयों में छेना टोस्ट 440 रूपये प्रति किलो, काजू वाली बर्फी 980 रूपये, सफेद रसगुल्ला 320, घेवर 480, साधारण पेठा 120 रूपये प्रतिकिलो के दामों पर उपलब्ध है। भगतजी स्वीटस के मिठाई विक्रेता अंशुल कुमार का कहना है कि महंगाई तो बढी है, लेकिन ग्राहक मानने को तैयार नही है। कपड़ों की दुकानों पर भी रक्षाबंधन से पहले खरीदारी चरम पर रही।

कपड़ा व्यापारी शिवम बंसल ने बताया कि इस बार सूटों की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक हुई है। महिलाओं में नए डिजाइन और त्योहार के विशेष ऑफर्स को लेकर उत्साह रहा। त्योहार के अवसर पर बाजार में सुबह से देर शाम तक भीड़ बनी रही। खरीदारी के चलते मुख्य बाजार और गलियां गुलजार रहीं, जिससे रक्षाबंधन की रौनक पूरे शहर में महसूस की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: रक्षाबंधन पर राखी की दुकानों सहित मिठाई व कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़