ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीभाजपा पर जमकर बरसे राज बब्बर

भाजपा पर जमकर बरसे राज बब्बर

कैराना में छड़ियान मैदान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने दोनों पर ही सामाजिक ताने...

कैराना में छड़ियान मैदान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने दोनों पर ही सामाजिक ताने...
1/ 2कैराना में छड़ियान मैदान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने दोनों पर ही सामाजिक ताने...
कैराना में छड़ियान मैदान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने दोनों पर ही सामाजिक ताने...
2/ 2कैराना में छड़ियान मैदान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने दोनों पर ही सामाजिक ताने...
हिन्दुस्तान टीम,शामलीSun, 25 Mar 2018 12:53 AM
ऐप पर पढ़ें

कैराना में छड़ियान मैदान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने दोनों पर ही सामाजिक ताने बाने को छिन्न-भिन्न कर मुल्क की फिजा खराब करने का आरोप लगाया। इस दौरान सपा नेता एवं आवश्यक वस्तु खाद्य निगम के पूर्व चेयरमैन रियासत राणा के साथ कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर-प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं फ़िल्म अभिनेता राज बब्बर शनिवार को यहां कैराना पहुंचे। उन्होंने यहां पानीपत-शामली मार्ग पर स्थित छड़ियान मैदान पर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दौरान राज बब्बर ने सपा नेता एवं आवश्यक वस्तु खाद्य निगम के पूर्व चेयरमैन रियासत राणा सहित कई लोगों को कांग्रेस की सदस्य ग्रहण कराई और उनके कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। राज बब्बर ने कहा भाजपा और आरएसएस देश की शांत फिजा में वैमनस्यता का जहर घोलने का प्रयास कर रहे है। दोनों संगठन राजनीतिक लाभ के लिए मुल्क के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का षड्यंत्र रच रहे है। उन्होंने कहा, मुल्क आज एक अजीब दौर से गुजर रहा। मुल्क में दो विचारधारा काम कर रही है, एक मुल्क व समाज को जाति, धर्म, मजहब के नाम पर बांटने पर आमादा है । दूसरी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है जो देश की विरासत को बचाने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी देश के संविधान व आदर्शों की रक्षा करने में लगी हुई है। उन्होंने साम्प्रदायिक ताकतों को मुँहतोड़ जवाब देने के लिए देश के हिन्दू-मुसलमानों को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ आने का आह्वान किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम को पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि समय खराब चल रहा है, इसलिए सभी को एक साथ मिलकर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेशभर में हो रहे एनकाउंटर्स की जाँच करवाने की भी बात कही। कार्यक्रम को पूर्व राज्यमंत्री रियासत राणा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अय्यूब जंग, मज़ाहिर राणा आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल हफीज ने किया। इस दौरान आलम चौधरी, रूपेश सैनी, नरेश जाटव, इंतज़ार जहानपुरा, जाबिर बीडीसी, डॉ लता आदि उपस्थित रहे।

लोकसभा उपचुनाव व गठबंधन पर कुछ नहीं बोले राज बब्बर

कैराना में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सबोधित करने आये कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पूरे भाषण के दौरान कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के सम्बन्ध में पूरी तरह चुप्पी साधे रखी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विगत दिवस सम्पन्न हुए राज्यसभा चुनाव में हठधर्मिता का भी आरोप लगाया।

ईवीएम परचुटकी ली

सभा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर ने ईवीएम पर चुटकी लेते हुए उन्होंने इस शब्द की व्याख्या 'एवरी वोट फॉर मोदी' कहकर ली। मंच पर अचानक खड़े हुए कार्यकताओं पर भी झल्ला उठे। उन्होंने मंच पर खड़े कार्यकर्ताओं को नसीहत दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें