Shamli News: नाली विवाद में प्रशासन ने कराया समझौता, दोनों पक्षों की सहमति से पूरा कराया निर्माण
Shamli News: जलालाबाद में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद चला रहा था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और विवाद का समाधान किया। अधिकारियों की मौजूदगी में नाली निर्माण का कार्य पूरा हुआ। प्रशासन ने सभी को आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Shamli News: जलालाबाद। कस्बे में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान करा दिया। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और अपनी मौजूदगी में नाली निर्माण का कार्य पूरा कराया। जलालाबाद के मौहल्ला बोहरान मौहम्मदीगंज में विनोद कुमार और मुसर्रत पत्नी मुनव्वर के बीच नाली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था।दोनो पक्ष् अपनी अपनी बात पर अडे थे जिसकर शिकायत विनोद पक्ष द्वारा जिलाधिकारी शामली को की गई थी । मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए नायब तहसीलदार अमन कुमार राणा व राजस्व से जुडे कानूगो बृजेश मोर्य, लेखपाल विजय राठी, परविन्दर कुमार हल्का लेखपाल कुलवन्त चैहान नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक, अधिशासी अधिकारी जयबीर शर्मा तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
दोनों पक्षों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराने का प्रयास किया।प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाई गई। इसके बाद दोनों पक्षों का विवादित सभी मुददो पर लिखित समझौता कराया गया और मौके पर ही नाली निर्माण का कार्य पूरा कराया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में मामला शांतिपूर्ण ढंग से निपटने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न करने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संभावित विवाद को समय रहते टाल दिया गया।


