Shamli News: आशा और संगिनियों ने किया कार्य बहिष्कार, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: शामली में आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शासन स्तर की मांगों का निस्तारण न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। प्रतिमाह मानदेय, मुआवजा और बीमा जैसी सुविधाओं की मांग की गई। सामाजिक न्याय की दिशा में उनकी यह लड़ाई जारी है।

Shamli News: आशा और संगिनियों ने किया कार्य बहिष्कार, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Shamli News: शामली। मंगलवार को अखिल भारतीय संगिनी व आशा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शामली कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि शासन स्तर की मांगों को लेकर पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्थानीय स्तर की मांगों पर भी चर्चा नहीं की गई और एसोसिएशन को सुनवाई के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही।

आशा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक आशा को प्रतिमाह 21 हजार रुपये और आशा संगिनी को 26 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की। साथ ही भ्रमण के लिए प्रतिपूर्ति राशि, नियुक्ति पत्र जारी करने, वर्ष 2006 से लंबित भ्रमण दिवस के हिसाब से 700 रुपये प्रतिदिन मुआवजा देने की मांग की गई। ज्ञापन में आशाओं को मृत्यु व दुर्घटना बीमा, भ्रमण के लिए टीए-डीए तथा स्कूटी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और 12 लाख रुपये की सहायता दिए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाकर समाधान कराने की मांग की। इस अवसर पर डोली, बबीता, सीमा, रेखा, रेणु, बबली, सुनीता, हेमा, अंजू, मुकेश, बबली, रीना, मीना, उर्मिला, रश्मि, पूनम, रीता, मुकेश, पूजा आदि मौजूद रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: आशा और संगिनियों ने किया कार्य बहिष्कार, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन