मुख्य ट्रांसफार्मर बदलने के बाद इंडस्ट्री क्षेत्र में बहाल हुई बिजली सप्लाई

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - शामली के औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य बिजली ट्रांसफार्मर को बदलने के बाद, बुधवार दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इससे 75 औद्योगिक इकाइयों में कामकाज फिर से शुरू हुआ। सोमवार को ट्रांसफार्मर फूंक जाने से उत्पादन प्रभावित हुआ था, जिससे उद्योग संचालकों को नुकसान का सामना करना पड़ा।

मुख्य ट्रांसफार्मर बदलने के बाद इंडस्ट्री क्षेत्र में बहाल हुई बिजली सप्लाई

शामली। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दो दिनों से फूंके मुख्य बिजली ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग ने बदल दिया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद बंद पड़ी फैक्ट्रियों में फिर से कामकाज शुरू हो गया। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को अचानक फाल्ट के चलते मुख्य बिजली ट्रांसफार्मर फूंक जाने से क्षेत्र की करीब 75 औद्योगिक इकाइयों की बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसके चलते उत्पादन कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा और उद्योग संचालकों को कर्मियों का अवकाश रखने पर मजबूर होना पडा जिसके चलते संचालकों को भारी नुक्सान व परेशानी का सामना करना पड़ा।

विद्युत विभाग की टीम ने लगातार मरम्मत और ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया। बुधवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर परीक्षण के बाद दोपहर में सप्लाई चालू कर दी गई। बिजली आने के बाद उद्योगपतियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। उद्योग संचालकों का कहना है कि लगातार दो दिन बिजली बाधित रहने से उत्पादन प्रभावित हुआ और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। उन्होंने विभाग से भविष्य में ऐसी समस्या से बचाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।