जिजौला मे पाले टूटने से आपूर्ति बाधित,पीने के पानी को तरसे लोग
Shamli News - बिडोली मार्ग के जिजौला में बिजली के पोल टूटने से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे ग्रामीणों को पानी की कमी और गर्मी में अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। चौसाना बिजली उपकेन्द्र की टीम ने पोल ठीक...

बिडोली मार्ग के जिजौला में विद्युत पोल टूटने से करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को पानी आदि की दिक्कत झेलनी पड़ी। शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे चौसाना बिजली उपकेन्द्र की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इससे लोगो को भीषण गर्मी में साफ-सफाई आदि के लिए पानी की कमी से जूझना पड़ा। विद्युत पोल ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। चौसाना के जिजौना में बिजली का पोल लगा है। जिसमें अनियंत्रित टैक्टर ने टक्कर मार दी। रात्रि मे तो किसी तरह से आपूर्ति शुरू हो सकी। लेकिन सुबह के समय विद्युत कर्मचारी अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुॅचंें और पोल को ठीक किया।
बताया गया है कि पोल हाईटेंशन लाइन का था जिस कारण आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने के कारण पानी की किल्लत हो गई और नहाने के लिये भी तरसना पड गया। वही पशुओ को पानी पिलाने मे काफी समस्या पैदा हुई। टीजीटू गोविंद कुमार ने बताया कि पोल टूटने के बाद लाइनमेनो की टीम मौके पर पहुॅची थी और समय रहते आपूर्ति सुचारू हो सकी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




