
व्यापारी की सुरक्षा में राजस्थान घूम रहे पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल, एसपी ने जांच बैठाई
Shamli News - मोबाइल विक्रेता दीपक बंसल की सुरक्षा में लगे दो सिपाही बिना अनुमति राजस्थान घूम रहे थे। एक वायरल वीडियो के बाद एसपी ने जांच कराते हुए गार्ड हटा दिए। दीपक बंसल को पहले 20 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी...
मोबाइल विक्रेता से रंगदारी के मामले का पटाक्षेप हुए कई दिन हो गए, लेकिन इसके बाद भी मोबाइल विक्रेता की सुरक्षा में लगे दो सिपाही बिना अनुमति राजस्थान घूम रहे थे। मामले की खोल एक रील के वायरल होने से हुई जिसमें दोनों सिपाही बालाजी परिसर में भी दिखाई दिए। मामला सामने आने पर एसपी ने जांच बैठाते हुए व्यापारी की सुरक्षा से दोनों गार्ड हटा दिए गए है। बताया जा रहा है कि थाना स्तर से ही व्यापारी को मौखिक रूप से दो सुरक्षा कर्मी दिए गए थे। शामली शहर के फव्वार चौक स्थित मोबाइल व्यापारी दीपक बंसल को 20 लाख रुपये की रंगदारी की चिट्ठी दुकान पर डाली गई थी।

जिसके बाद मौखिक आदेश पर शामली कोतवाली से व्यापारी को दो गनर मुहैया कराए गए थे। इस दौरान ही व्यापारी की दुकान पर दूसरे चिट्ठी डाली गई थी जिसमें धमकी दी गई थी। बाद में कोतवाली पुलिस ने रंगदारी की चिट्ठी डालने वाले आरोपी को मुठ•ोड में गिरफ्तार कर लिया था। मगर व्यापारी दीपक बंसल को दोनों गनर की सुरक्षा बादस्तूर चल रही थी। तीन दिन पहले दीपक बंसल अपने एक मित्र सपा नेता अमित जानी के साथ राजस्थान के खाटू श्याम में दर्शन करने के लिए गए थे। दीपक बंसल के साथ दोनों गनर •भी साथ ही मौजूद रहे। दोनों गनर के साथ दीपक बंसल की खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दीपक बंसल से पुलिस सुरक्षा हटा ली गई है। तर्क दिया गया है कि बिना अनुमति पुलिसकर्मी जनपद नहीं छोड़ सकते। वहीं एसपी अधीक्षक ने दोनों गनर के मामले में जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। वर्जन... दोनों गनरों की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है, रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - रामसेवक गौतम, एसपी शामली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


