Shamli News: ग्रामीण की मौत के मामले में मुकदमा

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: कैराना में एक सड़क हादसे में घायल हो गए गांव गोगवान निवासी दिलशाद अंसारी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 12 सितंबर को तेज गति से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मारी थी, जिसके बाद वे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हुए। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Shamli News: ग्रामीण की मौत के मामले में मुकदमा

Shamli News: कैराना। सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत होने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव गोगवान निवासी शबाना अंसारी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके पिता दिलशाद साइकिल से जा रहे थे। कैराना-झिंझाना मार्ग पर तेज गति से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कैराना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें पानीपत से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

उपचार के बाद डिस्चार्ज होने पर हालत बिगड़ने के चलते उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 सितंबर को उपचार के दौरान दिलशाद की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: ग्रामीण की मौत के मामले में मुकदमा