Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsPolice Operation Savera Two Drug Traffickers Arrested with 267 grams of Smack Worth 54 Lakhs
चौसाना में 54 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

चौसाना में 54 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Shamli News - चौसाना में पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 267 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 54 लाख रुपये है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश में है और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

Jan 10, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

चौसाना। पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” के तहत कार्यवाही करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर,उनके कब्जे से 267 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी शामली ने चौसाना पुलिस की कार्यवाही को सराहना की है। शामली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुरा से यमुना बांध मार्ग पर घेराबंदी कर दो आरोपितों दानिश पुत्र युनुस निवासी ग्राम बुढनपुर थाना गंगौह जनपद सहारनपुर और मुस्तफा पुत्र इलियास निवासी ग्राम बसेड़ा थाना कैराना जनपद शामली को दबोच लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध 267 ग्राम स्मैक व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और यह भी जांच की जा रही है कि स्मैक की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन-किन स्थानों पर इसकी खपत की जानी थी। चौसाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नशे की गतिविधियों पर यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश मानी जा रही है। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया, पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन सवेरा के तहत यह कार्रवाई की गई है। आगे भी नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र को नशामुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।