कांधला पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई
कांधला में पुलिस ने सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। दुकानदारों से अवैध सामान हटवाया गया और उन्हें चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण से आम लोगों को परेशानी होती है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कांधला। नगर में सार्वजनिक मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने बीते सोमवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बाजारों और मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने दुकानों के बाहर सड़क तक फैला सामान हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। अभियान के चलते बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला।थाना
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किए जाने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क या सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वह अपनी दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें और प्रशासन का सहयोग करें। अभियान के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा तथा कई दुकानदारों को भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


