पुलिस ने संगठित चोर गिरोह पर कसा शिकंजा,गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू
थानाभवन पुलिस ने चोरी और अपराध में सक्रिय एक संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है। गिरोह का सरगना दानिश उर्फ इनायत अली है। पुलिस ने बताया कि गिरोह अवैध धन अर्जित कर समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थानाभवन। थाना भवन पुलिस ने क्षेत्र में चोरी एवं अन्य अपराधिक घटनाओं में सक्रिय एक संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना दानिश उर्फ इनायत अली निवासी मोहल्ला शाहगंजपुरा कस्बा जलालाबाद थाना थानाभवन बताया गया है, जिसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। वहीं गिरोह का सक्रिय सदस्य शमी उर्फ समी खान पुत्र जमशेद निवासी मोहल्ला करीमबख्श कस्बा जलालाबाद थाना थानाभवन है, जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार उक्त गिरोह चोरी कर अवैध रूप से धन अर्जित करने तथा समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और इनके भय के कारण आम लोग खुलकर शिकायत या गवाही देने से कतराते हैं। गिरोह के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों में थाना थानाभवन एवं थाना कोतवाली मंडी जनपद सहारनपुर में धारा 379/411 आईपीसी के तहत कई मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने कहा कि इनकी गतिविधियां जनहित के लिए हानिकारक हैं, इसलिए समाज में भय और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई आवश्यक समझी गई। थानाभवन पुलिस द्वारा तैयार रिपोर्ट को जिला अधिकारी शामली से अनुमोदित कराए जाने के बाद आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


